
MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश वासियों को एक बार फिर तपती गर्मी और हीट वेव से राहत मिलने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। नए सिस्टम के प्रभाव से 21 अप्रैल से फिर अगले 3 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। वर्तमान में सक्रिय सिस्टम के मजबूत ना होने से फिलहाल 19-20 अप्रैल प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि कहीं कहीं आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
- एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान पर बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है, लेकिन मध्य प्रदेश पर कोई विशेष असर नहीं पड़ रहा है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के नजदीक पहुंचने पर हवाओं के साथ नमी आना शुरू हो जाएगा, जिससे अधिकतर शहरों में बादल छा सकते हैं ।
- साथ ही बूंदाबांदी के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति भी बन सकती है। 24 अप्रैल से गर्मी और लू की भी आशंका है।इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।आज शुक्रवार को आज विदिशा, गुना और अशोकनगर में पूर्वाह्न में हल्की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
इन जिलों में 21 अप्रैल से बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के आसार
- एमपी मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में मौसम बदला रहेगा और आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
- इसके साथ ही बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, कटनी, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जिलों में भी मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
- जबलपुर, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी और बालाघाट में तेज व हल्की बारिश हो सकती है।भोपाल, झाबुआ, रतलाम, धार, बुरहानपुर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर में भी बारिश की संभावना है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

