MP Weather : मानसून का असर, आज 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी, बिजली चमकने गिरने के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के एक्टिव होने से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है।आज बुधवार को भी निमाड़ के साथ दक्षिण हिस्से के 18 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वही अन्य शहरों में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा।
MP Weather
MP Weather Alert :आज बुधवार को भी  मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आज 10 जुलाई को 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया , वही प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। फिलहाल पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा। इधर, नए सिस्टम के सक्रिय होने से गुरूवार से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। बता दें कि 1 जून से लेकर अबतक प्रदेश में कुल 209.1 मिमी. वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 2% कम है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव होने से बुधवार को बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिवनी और दक्षिण-पूर्व छिंदवाड़ा/पेंच और दक्षिण-पश्चिम बालाघाट में मध्यम गरज के साथ बारिश और पंढुर्ना, दक्षिण बैतूल, उत्तर सीधी, मऊगंज और मध्य बालाघाट में हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत आसपास के जिलों में हल्की बारिश होगी।

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग 

वर्तमान में तीन अलग-अलग स्थानों पर मौसम प्रणालियां भी बनी हैं।दक्षिण गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका भी बनी है। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र में विपरीत दिशाओं की हवाओं का सम्मिलन क्षेत्र भी बना हुआ है।वही मानसून द्रोणिका भी जैसलमेर, रायसेन, राजनांदगांव, पुरी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी मिलने के चलते आज बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर और सागर संभाग के जिलों में मध्यम वर्षा तो शेष क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews