मध्य प्रदेश के मौसम का ताजा हाल, 7 संभागों में भारी बारिश-बिजली और मेघगर्जन का अलर्ट, जानें अपने शहर का मिजाज

इंदौर में अगले दो दिन गरज चमक के साथ भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पश्चिमी मप्र में बुरहानपुर व खंडवा में भारी बारिश के प्रबल संकेत है।
up Weather

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में आज 1 सितंबर से नए वेदर सिस्टम का असर देखने को मिलेगा। लो प्रेशर एरिया सिस्टम के प्रभाव से 1 से 3 सितंबर तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। खास करके पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तेज बारिश होगी।आज रविवार को 7 संभागों में मध्यम से भारी बरिश की चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश में अब तक 34 इंच यानी 873 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 91% है।1 जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से 31 अगस्त तक की स्थिति में प्रदेश में औसत से 11 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में औसत से 10% ज्यादा, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% ज्यादा पानी बरस चुका है।

रविवार को इन जिलों में Rain Alert

  • नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश सुबह के समय ।
  • राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, देवास, खरगोन , बड़वानी धार , अलीराजपुर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया , नरसिंहपुर, पांढुर्ना, बैतूल, हरदा, इंदौर में बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बारिश ।
  • छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर में भारी बारिश ।
  • बैतूल, सिवनी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, शहडोल, उज्जैन में गरज चमक के साथ मध्यम बारिश ।
  • हरदा, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, कटनी, रीवा, सीधी, भिंड, छतरपुर में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा।

कई वेदर सिस्टम एक्टिव, 8 संभागों में वर्षा

वर्तमान में मानसून द्रोणिका वर्तमान में अरब सागर में बने तूफान से नलिया, मालेगांव, ब्रह्मपुरी, जगदलपुर, कलिंगपट्टनम से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के क्षेत्र तक बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका और दक्षिणी गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के क्षेत्र के रविवार तक उत्तरी एपी एवं दक्षिणी ओडिशा तक पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से रविवार से ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा होगी, इन स्थानों पर कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews