Balaghat News : बालाघाट के जंगल मे मिला नक्सली बैनर, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Balaghat News

Balaghat News : दशको से नक्सली समस्या से जूझ रहा बालाघाट जिला आज भी नक्सल समस्या से मुक्त नहीं हो पा रहा है। दरअसल, बीते कई सालों में बालाघाट पुलिस ने हार्डकोर और ईनामी नक्सलियों को मार गिराकर जरूर नक्सलियों को परास्त करने का काम किया है। लेकिन जिले के जंगलो में आज भी नक्सलियों की दशहत से इंकार नहीं किया जा सकता। समय-समय पर नक्सली बैनर, पोस्टर और पर्चो के माध्यम से अपनी उपस्थिति का अहसास करवाते रहते है।

दरअसल, 17 मार्च शुक्रवार की सुबह नक्सल प्रभावित लांजी क्षेत्र के बहेला थाना अंतर्गत सीतापाला चौकी से सिर्फ डेढ़ से दो किलोमीटर दूर कांद्रीघाट में नक्सलियों ने बैनर लगाकर देश की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराजसिंह चौहान की सरकार का विरोध किया। इतना ही नहीं उन्होंने नौजवानों से पुलिस मुखबिरी से दूर रहने की हिदायत दी है।

Balaghat News : सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर 

Balaghat News

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लांजी-भिलाई मार्ग के कांद्रीघाट के जंगल में वनविभाग द्वारा बनाये जा रहे वॉच टॉवर के पास नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी टांडा-दर्रेकसा एरिया कमेटी द्वारा लगाए गए लाल रंग के बैनर की फोटो आने जाने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जो वायरल हो रही है।

हालांकि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अभी वहां पहुंची नहीं है और घाट में बैनर लटके है। संभवतः नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस सुरक्षात्मक तरीके से वहां पहुंचकर कुछ समय बाद बैनर जब्त कर अग्रिम कार्रवाई करेगी। लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews