
नीमच,कमलेश सारडा। हत्या की आशंका पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पर पांच माह पहले दफनाए गए मासूम के शव को कब्र से फिर से पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया। दरअसल नीमच जिले के मालखेड़ा के निवासी मजदूर परिवार जो कि जुलाई 2021 में मजदूरी करने के लिए भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ गया हुआ था। जब मजदूर मजदूरी करके घर शाम को लौटे तो उनकी मासूम बेटी बेसुध पड़ी मिली थी जिसे मांडलगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद रिती रिवाज के साथ पैतृक गांव नीमच के मालखेड़ा में मासूम को दफनाया गया।
बोले BJP सांसद- शोले के रहीम चाचा जैसी हो गई है कांग्रेस
अब इस मामले में नया मोड़ सामने आने के बाद फिर से 5 माह बाद मासूम के शव को कब्र से निकाल कर जिला अस्पताल नीमच में पोस्टमार्टम करवाया गया जहां पर कोई सबूत नहीं मिले, और अब शाम को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा। दरअसल मांडलगढ़ पुलिस के अधिकारी एसआई बलवीर खान ने बताया कि बालिका के परिजनों ने हत्या की शिकायत मांडलगढ़ थाने पर दर्ज कराई थी परिजनों की शिकायत पर मांडलगढ़ थाना जिला भीलवाड़ा में मुकदमा प्रकरण दर्ज किया है । समाज के ही एक युवक ने न्यायालय की शरण ली थी और परिजनों के कहने पर मासूम के साथ बलात्कार कर हत्या की आशंका जताई है जिस पर न्यायालय ने फिर से शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए है। डॉक्टर और पुलिस के अनुसार शव को जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”652854815″]
[dgv_vimeo_video id=”652855692″]
निदेशक और संपादक

