नीमच में संचालित अवैध बायोडीजल पंप किया गया सील, 6 हजार लीटर डीजल जब्त

जांच के दौरान पम्प संचालक अनीस से पूछताछ की गई, तो पता चला कि उसके पास न तो किसी प्रकार की अनुमति थी और न ही भंडारण या व्यवसाय से संबंधित कोई वैध दस्तावेज थे।
Neemuch News

Neemuch News : मध्य प्रदेश का नीमच जिला हमेशा ही मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब फोरलेन बायपास पर अवैध रूप से संचालित बायोडीजल पम्प चलाया जा रहा था। जिसपर जिला प्रशासन और खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए इसे सील कर दिया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…

दरअसल, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए जेतपुरा बायपास पर छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान यहां से लगभग 10 हजार लीटर की भंडारण क्षमता वाला टैंकर और बायोडीजल सप्लाय मशीन सक्रिय अवस्था में मिले।

छापेमार कार्रवाई

जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी आरएन दिवाकर के नेतृत्व में टीम यह कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान पम्प संचालक अनीस से पूछताछ की गई, तो पता चला कि उसके पास न तो किसी प्रकार की अनुमति थी और न ही भंडारण या व्यवसाय से संबंधित कोई वैध दस्तावेज थे। इसके बाद टीम ने पम्प को सील कर दिया और 6 हजार लीटर बायोडीजल जब्त कर लिया है।

अधिकारी ने कही ये बात

वहीं, जिला आपूर्ति अधिकारी आरएन दिवाकर ने बताया कि मोटर स्पिरिट और उच्च वेग डीजल (प्रदाय और वितरण का विनियमन और अनाचार निवारण) आदेश 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आगे उन्होंने बताया कि मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”1028739705″]

नीमच, कमलेश सारड़ा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews