
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील के अल्हेड़ गांव निवासी एक एक दामाद ने आत्महत्या कर ली। वहीं दामाद ने मरने से पहले मोबाइल में एक वीडियो बनाया। जिसमें दामाद ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी सास को ठहराया है।
यह है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात की है। जहाँ मनासा तहसील के अल्हेड गाँव के निवासी 25 वर्षीय युवक कन्हैयालाल पिता दिलीप माली द्वारा जहरीला प्रदार्थ का सेवन कर के मौत को गले लगा लिया। जैसे ही युवक की तबियत बिगड़ने लगी परिजन मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुँचे लेकिन ज्यादा तबियत खराब होने से नीमच जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था लेकिन युवक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया जिसकी वजह से युवक की मौत हो गई। मरने से पहले 30 सेकंड का वीडियो सामने आया जिसमें युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ सास को ठहराया है। हालांकि युवक ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह अपनी सास से किस बात से प्रताड़ित था। हालांकि इस पूरे मामले में मनासा पुलिस जांच में जुट गई है।
[dgv_vimeo_video id=”824081050″]
गौरतलब है कि इससे पहले भी नीमच जिले में कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं इसमें किसी ना किसी कारण से परेशान होकर मरने से पहले वीडियो बनाकर अपनी प्रताड़ना को वीडियो में बयां किया है। वीडियो में युवक बहुत प्रताड़ित नजर आ रहा है। हालांकि युवक ने कुछ कारण नहीं बताया है, लेकिन वीडियो से साफ हो गया है कि युवक अपनी सांस से प्रताड़ित था। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”824081295″]
