Indore News : महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore News : महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट।  इंदौर पुलिस (Indore Police) ने पड़ोस में रहने वाली महिला से दुष्कर्म (Rape) करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी ने महिला को घर में अकेले पाकर उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया था।

पीड़िता ने रावजी बाजार थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कार्रवाई थी कि पास ही में रहने वाले आरोपी कलीम ने उसके साथ गंदा काम किया हैं। पीड़िता के मुताबिक आरोपी कलीम ने उसे घर पर अकेला देखा और उसे अंदर कमरे में ले गया और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें – कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर के बयान पर विधायक संजय शुक्ला ने कसा तंज

घटना के बाद वो सहम गई, उसका पति जब घर आया तो पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम पति को बताया उसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी कलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

ये भी पढ़ें – इस IAS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, राज्य के मुख्य सचिव को भेजा

रावजी बाजार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की और आरोपी कलीम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जूनी इंदौर का रहने वाला हैं और चाय की दुकान चलाता हैं फिलहाल पकड़ में आए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही हैं।

ये भी पढ़ें – MP पंचायत चुनाव: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, लेनी होगी अनुमति, निर्देश जारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews