Mahakal Bhasm Aarti : 500 लोग एक साथ कर सकेंगे भस्म आरती दर्शन, ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

Mahakal Bhasm Aarti

Mahakal Bhasm Aarti : इस साल महाकालेश्वर मंदिर में सबसे ज्यादा लोग दर्शन के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। वैसे तो महाकाल मंदिर में भक्तों का तांता हमेशा देखने को मिलता है। लेकिन जब से महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ है तब से यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो गया है। इसी को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने शुक्रवार शाम को एक बैठक का आयोजन किया।

इस बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह के साथ कई अधिकारी मौजूद रहे। यह बैठक भस्म आरती को लेकर की गई। इसमें दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा की ग।ई बताया जा रहा है कि अब तक भस्म आरती में शामिल होने के लिए दर्शनार्थियों की संख्या सिर्फ 300 लोग थी। जिसे बढ़ाकर अब 500 करने का फैसला किया गया है।

ऐसे में अब साथ 500 दर्शनार्थी महाकाल बाबा की भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे। हालांकि अभी तक ऐसा नहीं था वहीं भक्तों को वोटिंग करना पड़ता था जिसकी वजह से वह काफी ज्यादा परेशान भी होते रहे लेकिन उनकी सहूलियत को देखते हुए ये फैसला किया गया है।

खास बात यह है कि इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में अन्य कई विषयों पर चर्चा की गई। इसमें कहा गया कि पौधों की सुरक्षा के लिए महाकाल मंदिर में रेलिंग लगाई जाएगी। वहीं भस्म आरती के लाइव दर्शन के लिए जगह जगह एचडी क्वालिटी की एलईडी लगाई जाएगी।

भस्म आरती शुल्क –

बात करें महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल होने के लिए लगने वाली टिकट की तो इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को 200 रुपये करीब का टिकट लेना अनिवार्य है। इसके बिना भस्म आरती में शामिल नहीं होने दिया जाता है। इसके अलावा शीग्र दर्शन का भी 250 रूपये शुल्क देना होता हैं।

भस्म आरती के लिए बुकिंग –

मंदिर की वेबसाइट www.mahakaleshwar.nic.in पर जाकर क्लिक कर महाकालेश्वर मंदिर के वेब पेज पर लाइव दर्शन के साथ भस्म आरती की बुकिंग की जा सकती है। यह सुविधा नि:शुल्क है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews