NRI Sammelan और G20 समिट के लिए दुल्हन की तरह सजा इंदौर, रोशन हुआ पूरा शहर, देखें वीडियो

NRI Sammelan, indore

NRI Sammelan : इंदौर शहर में 8 जनवरी से प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के साथ जी-20 का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल, इंदौर में इस सम्मलेन में शामिल होने के लिए करीब 3000 प्रवासी भारतीय आ रहे हैं। साथ ही पीएम मोदी और राष्ट्रियपति भी शामिल होंगे।

साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में करीब 400 से ज्यादा उद्योगपति शामिल होने वाले है। इसके लिए इंदौर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इंदौर के हर चौराहों पर लइटिंग्स के साथ होर्डिंग और कटआउट पोस्टर्स लगाए गए है। जगह जगह पीएम मोदी के भी कटआउट पोस्टर लगाए गए है जो इंदौर की रौनक को बढ़ा रहे हैं।

इंदौर की रौशनी और सजावट देख खुश हुए इंदौरवासी –

इंदौर की रौशनी और सजावट को देख कर इंदौरवासियों की ख़ुशी नहीं समा रही है। सोशल मीडिया पर इंदौर की कई वीडियो वायरल हो रही है जिसमें इंदौर की सजावट से लेकर रौशनी तक सब कुछ देखने के लिए मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी प्रवासी भारतियों के स्वागत की रौनक देखने को मिल रही है।

इसके अलावा इंदौर एयरपोर्ट को भी अच्छे से सजाया गया है। यहां एनआरआई के स्वागत के लिए म्यूजिकल शो रखा गया है। जो इंडियन सांग के साथ प्रवासियों का स्वागत करेंगे। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह इंदौर में मेहमानों के स्वागत के लिए जोरों शोरों से तैयारियां की गई है। इंदौर को कैसे जगमग किया गया है।

दुल्हन की तरह सजा इंदौर, देखें वीडियो –

NRI Sammelan, indore NRI Sammelan, indore

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews