MP News : “बस आज की रात है जिंदगी” पर डांस कर रहे अधिकारी की मौत, Video Viral

MP News

MP News : बस आज की रात है जिंदगी कल हम कहां तुम कहां यह गाना डांस कर रहे डाक परिमंडल कार्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर सुरेंद्र कुमार दिक्षित के लिए तब सही साबित हो गया जब अचानक ही डांस करते-करते उन्हें मौत ने उन्हें गले लगा लिया। दरअसल, देशभर में हार्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है।

कोरोना महामारी के बाद दिल का दौरा पड़ने के मामले में सबसे ज्यादा तेजी आई है। लोग खेलते कूदते, नाचते-नाचते ही मर रहे हैं। सबसे ज्यादा नौजवान हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर इस मामले के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

MP News : ये है मामल 

[dgv_vimeo_video id=”809654699″]

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सुरेंद्र कुमार दिक्षित डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और अचानक ही गिर जाते हैं। वीडियो में वह अपने साथियों के साथ बस आज की रात है जिंदगी कल हम कहां तुम कहां गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, भोपाल में 13 से 17 मार्च के बीच डाक विभाग ने 34वां डाक नेशनल हॉकी टूर्नामेंट कराया था।

लिंक रोड नंबर-1 स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 17 मार्च को फाइनल खेला जाना था। इससे पहले 16 मार्च की रात में विभाग के कार्यालय परिसर में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सेलिब्रेट कर रहे थे। दीक्षित भी साथियों के साथ डांस कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनका निधन हो गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews