Petrol-Diesel price today: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज के ताजा रेट

MP News

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बीते कई दिनों से आसमान छू रही डीजल-पेट्रोल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में आज थोड़ी राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 5 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की है। आज पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 15 पैसे की कमी की गई है। वहीं डीजल के भाव में भी 15 पैसों की कमी की गई है। हालांकि, तेल के दामों में मामूली गिरावट ही आई है। लेकिन बीते कई दिनों से लगातार बढ़ते दामों के बीच कीमत कम होने की खबर से लोगों में थोड़ी राहत है। हालांकि, अभी भी कई शहरों में पेट्रोल की कीमत सौ रुपये के उपर है।

ये भी देखें- Rajgarh news : 2013 बैच के IAS हर्ष दीक्षित होंगे अब राजगढ़ के नए कलेक्टर

पेट्रोल- डीजल के दामों में गिरावट के बाद दिल्ली में पेट्रोल का भाव 19 पैसे की गिरावट के साथ 101.91 रुपये प्रति लीटर पर रह गया। दूसरी ओर, डीजल का भाव (Diesel Price) 15 पैसे की कमी के साथ 88.62 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को पेट्रोल 109.91 रुपए प्रति लीटर की दर से बिका तो वहीं डीजल की कीमत 97.68 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 109.84 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल की कीमत 97.64 रुपए प्रति लीटर हो गई है। प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल ग्वालियर में दर्ज किया गया है। ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 110.25 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 98 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के आज के भाव

शहर पेट्रोल के दाम (₹ प्रति लीटर) डीजल के दाम (₹ प्रति लीटर)
दिल्ली 101.91 88.62
मुंबई 107.26 96.19
कोलकाता 101.62 91.71
चेन्नई 98.96 93.26

ऐसे जानें अपने शहर में तेल के ताजा भाव

अगर आप घर बैठे अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जानना चाहते हैं, तो इसे आप एक SMS के जरिये जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसे के साथ बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ये भी देखें- MP News : पटवारियों के लिए बड़े काम की खबर, जल्द मिलेगा लाभ

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews