Petrol-Diesel Price : भोपाल में 91.59 रुपए प्रति लीटर हुआ पेट्रोल, लोगों के छूटे पसीने

Petrol Price

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के भाव ने आम लोगों के बजट (Budget) को गड़बड़ा दिया है। भारतीय तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों  (Petrol-Diesel Price)  में बढ़ोतरी करने के चलते दिनों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल (Petrol) की कीमत 91 रुपए और 59 पैसे रहा, वहीं अगर देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) की बात की जाए तो यहां 83 रुपए पेट्रोल की कीमत रही तो वही डीजल ₹73 रहा। ज्ञात हो कि बीते महीने से ही पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol-Diesel Price) में लगातार इजाफा किया जा रहा है। अब तक पेट्रोल 3 रुपए महंगा हुआ है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दामों में बढ़ोतरी हुई है।

बता दे रविवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Petroleum Minister Dharmendra Pradhan) द्वारा कहा गया था कि अगर कच्चा तेल (Crude oil) निर्यात (Export) करने वाले देश निर्यात को बढ़ाते हैं तो कीमतों में बदलाव आ सकता है। पेट्रोल निर्यात करने वाले देशों के संगठन द्वारा कहा गया है कि कच्चे तेल के उत्पादन को बढ़ाएंगे, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन आने के बाद से दुनिया भर में इंधन की कीमत में बढ़ोतरी देखी जाएगी। अगर मौजूदा गति ऐसी ही बनी रही तो पेट्रोल रिकॉर्ड स्तर पर महंगा हो सकता है।

वही पेट्रोल की कीमत में आए उछाल को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी बढ़े हुए पेट्रोल प्राइस को लेकर काफी नाराज है। सुब्रमण्यम स्वामी ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर ट्विटर के जरिए अपनी राय रखी है, जिसमें उन्होंने लिखा कि पेट्रोल के दाम ₹90 प्रति लीटर पहुंचना भारत सरकार की ओर से देशवासियों का आश्चर्यजनक शोषण है। रिफाइनरी में पेट्रोल के दाम ₹30 प्रति लीटर होता है। सभी टैक्स और पेट्रोल पंप के कमीशन को मिलाने के बाद ₹60 तक की बढ़ोतरी होती है। मेरी नजर में पेट्रोल को अधिकतम ₹40 पर लीटर के हिसाब से बेचा जाना चाहिए।

बता दें कि भी 20 नवंबर के बाद से लगातार ही पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते सोमवार को मुंबई में पेट्रोल का रेट ₹90 प्रति लीटर पहुंच गया था, जोकि 2018 के बाद पहली बार हुआ है। वहीं डीजल का रेट ₹80 प्रति लीटर है। अक्टूबर 2018 में पेट्रोल का रेट 91. 34 प्रति लीटर पहुंच गया था।

 पेट्रोल की कीमत कुछ इस प्रकार है

  • दिल्ली – 83.71 रुपये
  • भोपाल – 91.59 रुपये
  • मुंबई – 90.34 रुपये
  • चेन्नई – 86.51 रुपये
  • कोलकाता – 85.19 रुपये

बता दें कि रोज सुबर पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और अन्य खर्च मिलाकर तेल कंपनियां ईंधन की कीमते को तय करती हैं। केंद्र और राज्य सरकार अपने हिस्से का कर ईंधन की कीमतों से वसूलते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews