Indore Picnic Spot : कल से खुलेगा इंदौर का नया ईको पार्क, आज तय होंगी टिकट दरें

Indore Picnic Spot

Indore Picnic Spot

Indore Picnic Spot : पिकनिक मनाने वाले प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कल यानी 1 जुलाई से उमरीखेड़ा ईको पार्क खोल दिया जाएगा। ऐसे में पर्यावरणप्रेमियों और पिकनिक मनाने वाले लोग यहां घूमने जा सकेंगे। ये ईको पार्क खंडवा रोड पर स्थित है। उमरीखेड़ा ईको पार्क सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।

Indore Picnic Spot : एडवेंचर गेम्स के साथ कई एक्टिविटीज का ले सकेंगे आनंद 

हालांकि अभी यहां की एंट्री टिकट की दरें तय नहीं की गई है लेकिन जल्द ही यानी कल ये तय कर दी जाएगी। ऐसे में कल से ही टिकट दरें लोगों के लिए लागू कर दी जाएगी। लोग यहां घूमने जा सकेंगे। ईको टूरिज्म विभाग ने वन विभाग को जंगल में ईको पार्क बना कर तैयार किया है। यहां लोग एडवेंचर गेम्स, टेंट कैम्पिंग व हिल्स ट्रैकिंग का लुफ्त उठा सकेंगे।

बच्चों के मनोरंजन के लिए फिसलपट्टी, चकरी जैसे सामानों की खरीदी भी लोग यहां से कर सकेंगे। इसके लिए ईको टूरिज्म ने वन विभाग को 13 लाख रुपए दिए है। इस पार्क में फैमेली ग्रुप के साथ वीकेंड पर शनिवार-रविवार के लिए भी लोग आ सकते हैं। लेकिन लंच और ब्रेकफास्ट के लिए पहले से बुकिंग करवाना होगी और उसके लिए ऑनलाइन पैमेंट करना होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews