Ratlam news : बकरा चोरी के शक में भीड़ ने दो युवकों की बेरहमी से की पिटाई, Video वायरल

Ratlam news : बकरा चोरी के शक में भीड़ ने दो युवकों की बेरहमी से की पिटाई, Video वायरल

रतलाम, मनोज श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम जिले (Ratlam district) में बकरा चोरी करने पर भीड़ ने दो युवकों की पहले पिटाई की और फिर खंभे से बांधकर मारा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उन युवकों को भीड़ से बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। यह घटना 5 नवंबर को घटी। पूरी घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी देखें- नरसंहार की जांच रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपने पर बवाल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

जानकारी के अनुसार ताल थाना क्षेत्र के सेमरिया-बामनखेड़ी रोड क्षेत्र में भीड़ ने बकरा चोरी करने के मामले में दो युवकों को पकड़ा है। पहले उनकी बेरहमी से पिटाई की और फिर जंजीर से बिजली के खंभे से बांध दिया। इस घटनाक्रम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाया। ताल थाना पुलिस ने बकरा चोरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भीड़ दोनों युवकों को पीट रही है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह इन युवकों को बचाकर ले जा रही है.

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews