
रतलाम,डेस्क रिपोर्ट। रतलाम के सागोद गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत हो गई है। यह बच्चियां अपनी दादी के साथ तालाब पर नहाने गई थी। नहाते हुए ये गहरे पानी में चली गई और डूब गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चियों को बाहर निकाला। एक बच्ची की सांसे चल रही थी जिसे तुरंत ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी।
Must Read- इस लाल डायरी में कैद है Sonali Phogat की मौत का सच? गोवा पुलिस ने जुटाए कई सबूत
घटना ने जहां सभी को हैरत में डाल दिया, वहीं अस्पताल की अव्यवस्था को भी सभी के सामने लाकर रख दिया। अव्यवस्था का आलम यह था कि घटना के बाद बच्चियों के शव को उठाने के लिए स्ट्रेचर और वार्डबॉय मौजूद नहीं थे।
वहां मौजूद पुलिस और मीडिया कर्मियों की सहायता से बच्चियों के शवों को उठाकर अंदर लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर रतलाम के महापौर मौके पर पहुंचे और अव्यवस्था के संबंध में सीएमएचओ से बात करते हुए तुरंत ही व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

