Ratlam : कोरोना मुक्त हुआ रतलाम जिला, कलेक्टर ने की घोषणा

Ratlam : कोरोना मुक्त हुआ रतलाम जिला, कलेक्टर ने की घोषणा

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। करीब डेढ़ साल की जद्दोजहद के बाद बुधवार को रतलाम जिला कोरोना मुक्त घोषित हो गया। रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती इकलौते कोरोना मरीज के स्वस्थ होने के साथ ही जिले को ये उपलब्धि हासिल हुई है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जिले में जीरो कोरोना मरीज होने की जानकारी दी और इसी के साथ जनता से सावधानी बरतने की अपील की है।

9 साल के मीत बने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ग्रेंड मास्टर, एक मिनिट में सबसे अधिक संस्कृत मंत्रों का उच्चारण

पिछले डेढ़ साल में रतलाम जिला भी प्रदेश के अन्य स्थानों की तरह कोरोना संक्रमण से जूझ रहा था। अप्रैल-मई 2021 में रतलाम मेडिकल कॉलेज के सभी 550 बेड भरे हुए थे। स्थिति ये थी कि संक्रमण लगातार बढ़ रहा था और हालात पर काबू पाने के लिए सरकार और प्रशासन को काफी प्रयास करने पड़े। इसी का नतीजा है कि अप्रैल 2020 के बाद अब अगस्त 2021 में रतलाम मेडिकल कॉलेज में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती नहीं है और जिले को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया है। लेकिन इसी के साथ कलेक्टर ने सभी से अपील की है कि वो कोरोना संक्रमण से मुक्त रहने के लिए सहयोग करें और सावधानी बरतें। इसी के साथ उन्होने सभी से वैक्सीनेशन कराने की अपील भी की है।

[dgv_vimeo_video id=”583039526″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews