रतलाम : 5 मिनिट की जोरदार बारिश के साथ गिरे जमकर ओले, फसलें हुई बर्बाद

रतलाम : 5 मिनिट की जोरदार बारिश के साथ गिरे जमकर ओले, फसलें हुई बर्बाद

रतलाम, मनोज श्रीवास्तव। प्रदेश में 5 जनवरी से ही मौसम के बदले मिजाज नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को तेज हवा व बारिश के बीच ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को नुकसान की खबर है। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं से गेहूं सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ हैं।

यह भी पढ़े…MP Board : प्रैक्टिकल परीक्षा की टाइम टेबल घोषित, यहां करें डाउनलोड

हम आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से शहर में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है तो कहीं ओले गिर रहे हैं। जिससे कई किसानों की गेहूं की फसलें बर्बाद हो चुकी है। वहीं जिले में जोरदार पानी ओले गिरने से जहाँ एक और ठंड बड़ी तो वहीं फसलों को भी काफी नुकसान की संभावना बढ़ गई हैं, फिलहाल कितने किसानों की किन-किन फसलों का नुकसान हुआ इसका आंकलन नहीं हुआ है, इस पूरे घटनाक्रम पर जिला प्रशासन की टीम नजर रखे हुए है, सबसे ज्यादा ओले धराड़ सेमलिया एवं रतलाम की ग्रामीण विधानसभा में गिरे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews