Ratlam Road Accident : मजूदरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 गंभीर घायल, गुस्साए मजदूरों ने ड्राइवर को जमकर पीटा, देखें VIDEO

Ratlam Road Accident : मजूदरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 गंभीर घायल, गुस्साए मजदूरों ने ड्राइवर को जमकर पीटा, देखें VIDEO

रतलाम, मनोज श्रीवास्तव। रतलाम जिले (Ratlam Road Accident) मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर ताल में आलोट रोड पर मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-Trolley) पलटी खा गई। जिसमें ग्यारह मजदूर घायल हो गए हैं, वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

यह भी पढ़ें…Bhind News : मेहगांव एसडीएम की कार्रवाई, उचित मूल्य राशन की दुकान को किया सील

प्राप्त जानकारी के अनुसार आलोट रोड पर सोनालिका ट्रैक्टर में लगभग 15 मजदूर सवार थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिसमें ट्रॉली में बैठे 11 मजदूरों को मामूली चोटें आई है, जिनका ताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है। तो वहीं 4 को अधिक चोट आने से उन्हें रतलाम के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घायल मजदूरों ने की ड्राइवर की पिटाई
बता दें कि घटना के बाद घायल हुए गुस्साए मजदूरों ने ड्राइवर की जमकर धुनाई कर डाली। जिसका एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला और पुरुष सभी मिलकर ड्राइवर की जमकर धुनाई करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि बाद में ताल थाने में ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें…स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर जबलपुर में डेयरडेविल्स ने किए हैरतअंगेज Stunts, देखें वीडियो

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews