Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana के पोर्टल से गायब हुआ पंजीयन का ऑप्शन, परेशान हो रहे युवा

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana : बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री की सीखो कमाओ योजना शुरू की जा रही है। इसके लिए पंजीयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई लेकिन कुछ ही युवा इसमें अपना पंजीयन करवा पाए है बाकि सभी युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल युवाओं का पंजीयन नहीं हो पा रहा है। क्योंकि सीखो कमाओ योजना में पंजीयन पोर्टल से गायब हो चुका है। उसका विकल्प ही नहीं दिख रहा है। कई युवा अब तक इस योजना के लिए अपना पंजीयन नहीं करवा पाए हैं।

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana के लिए नहीं हो पा रहा पंजीयन 

दरअसल, इंदौर में करीब 10000 युवाओं को पंजीयन के बाद उद्योग और अन्य प्रशिक्षण दिलवाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री की इस योजना के तहत रखा गया था। लेकिन अब नहीं होने की खामी की वजह से यह टलता नजर आ रहा है। क्योंकि पंजीयन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होने वाली थी जो कि अभी तक नहीं हो पाई। अब युवा रोज पंजीयन के लिए पोर्टल के चक्कर काटने पर मजबूर हो गए हैं।

अधिकारीयों का कहना है कि अभी इसको लेकर काम चल रहा है जल्द ही इस खामी को दूर किया जाएगा। ये भी कहा गया था कि 25 जून से पंजीयन शुरू कर दिए जाएंगे लेकिन अभी तक भी ये नहीं हो पाए है। 27 जून से तो अभ्यर्थी पंजीयन का विकल्प ही गायब हो गया। इतना ही नहीं कई अन्य जगहों पर इसका ओटीपी नहीं आ रहा है तो किसी को पासवर्ड में दिक्कत आ रही है। हालांकि इन सभी खामियों के बाद भी प्रदेश में 10212 प्रतिष्ठानों का पंजीयन हो चुका है। 31658 पद अभी भी रिक्त हैं।

सैलरी डिटेल्स 

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana

मध्यप्रदेश के प्रदेश के 18 से 29 वर्षीय रहने वाले जिन्होंने पांचवीं से 12वीं उत्तीर्ण कर ली है उन्हें 8 हजार रूपये दिए जाएंगे वहीं आइटीआइ में पास हुए लोगों को 8500 रूपये और डिप्लोमा वालों को 9 हजार रूपये। इसके अलावा उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को दस हजार रुपये दिए जाएंगे। 75 प्रतिशत राशि प्रशिक्षणार्थियों को डीबीटी से भुगतान की जाएगी। बची हुई 25 प्रतिशत शिष्यवृत्ति संबंधित प्रतिष्ठान में जमा करवाई जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews