भारी बारिश से उखड़ी राजधानी भोपाल की सड़कें, नगर निगम की मिट्टी बनी राहगीरों की मुसीबत

भारी बारिश से उखड़ी राजधानी भोपाल की सड़कें, नगर निगम की मिट्टी बनी राहगीरों की मुसीबत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 2 दिन हुई लगातार बारिश ने राजधानी का हाल बेहाल कर दिया है। राजधानी की सड़कों का हाल बुरा हो चुका है और ऐसी शायद ही कोई सड़क होगी जो उखड़ी ना हो या जिसमें गड्ढे ना हुए हो। होशंगाबाद रोड से लेकर कोलार और हमीदिया रोड तक सड़कों पर दो-दो फीट के गड्ढे हो गए हैं। अब इन गड्ढों में प्रशासन मिट्टी डाल कर इन्हें भरने की कोशिश कर रहा है। यह मिट्टी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है।

अफसरों का कहना है कि बारिश की वजह से 500 किलोमीटर की सड़कें खस्ताहाल हो गई है और उसके पहले 1000 किलोमीटर की जो सड़कें खराब थी, उनकी हालत और भी बदतर हो गई है। इन गड्ढों की वजह से अब सियासत भी गरमाती दिखाई दे रही है और विपक्ष सरकार पर निशाना साधने की कोशिश में है।

Must Read- मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल में NSUI का हंगामा, छिड़का गंगाजल

20 अगस्त से इस बारिश का दौर शुरू हुआ था जो 22 अगस्त तक लगातार चलता रहा। बारिश की वजह से कोलार रोड, हमीदिया रोड, बावड़ियाकलां, अयोध्या बायपास, इंद्रापुरी, रायसेन रोड, अशोका गार्डन, होशंगाबाद रोड इलाके की 500 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं।

कोलार रोड पर सड़कें बुरी तरह से उखड़ गई है। इस रोड से चीचली बैरागढ़ के बीच लगभग 13 किलोमीटर सड़क ऐसी है जो पूरी तरह से उखड़ चुकी है। हमीदिया रोड पर हालत इतनी खराब है कि वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर ब्रिज के पास सड़क का बहुत सा हिस्सा उखड़ गया है। बावड़ियाकलां में नगर निगम जर्जर सड़कों पर मिट्टी बिछवा रही है जो राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। शहर में अन्य जगहों पर भी हालत कुछ ठीक नहीं है।

बता दें कि राजधानी में 3879 किलोमीटर सड़कें नगर निगम की है। 531 किलोमीटर सड़क पीडब्ल्यूडी की, 150 किलोमीटर बीडीए की और 132 किलोमीटर सड़कें सीपीए की हैं। कुछ समय पहले खराब सड़कों की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीपीए को हमेशा के लिए बंद करवा दिया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews