Satna News: न्याय की राह में घरवाले बने बाधा, जिला न्यायालय परिसर में ही की युवती और उसके प्रेमी की पिटाई

Satna News: सतना जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार की दोपहर एक अजीबो गरीब मामला सामने आया, जहां रेप पीड़िता के परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में उसकी और उसके कथित प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी।
satna

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जिला न्यायालय परिसर में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक रेप पीड़िता को उसके ही परिजनों ने कोर्ट परिसर से घसीटकर बाहर निकाला और उससे मारपीट की। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने प्रेमी के पक्ष में गवाही देने के लिए कोर्ट पहुंची थी। पीड़िता के परिजनों ने उसके प्रेमी पर रेप का आरोप लगाया था और इसी मामले की सुनवाई होनी थी।

मारपीट की घटना को देख बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता के साथ भी परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपी की मां भी इस दौरान घायल हो गई। परिजनों द्वारा लड़की के हाथ-पैर पकड़कर उसे घसीटने की कोशिश की गई। कोर्ट परिसर में हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और पीड़िता को परिजनों के चंगुल से छुड़ाया। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के पक्ष में बयान दिया और अंत में आरोपी के साथ ही घर चली गई।

मामले का बैकग्राउंड

जानकारी के मुताबिक, यह मामला 7 सितंबर, 2022 का है जब पीड़िता, जो उस वक्त नाबालिग थी, के परिजनों ने आरोपी शिवांशु बारी पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था और लड़की को बरामद किया था। हालांकि, पुलिस के मुताबिक लड़की एक बार फिर आरोपी के पास चली गई। इसी मामले में मंगलवार को लड़की का बयान होना था। लड़की के परिजन इस बात से नाराज थे कि उनकी बेटी आरोपी के साथ ही रहना चाहती है। इसी कारण कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ।

(मोहम्मद फारुख की रिपोर्ट)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews