मात्र 1000 रुपये के लिए सरकारी नौकरी दांव पर, रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

रामनाथ प्रजापति ने कहा कि उसकी पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हो जाने के बाद उसे ऋण पुस्तिका बनवानी थी जिसके लिए वो हल्का पटवारी सुरेश साकेत के पास गया, शुरू में पटवारी परेशान करता रहा फिर पटवारी ने 1000 रुपये देने की मांग की।
lokayukta action

Patwari arrested for taking bribe: रिश्वतखोरी पर सख्ती के बावजूद कुछ भ्रष्ट अधिकारी, कर्मचारी ऐसे हैं जिनके लिए रिश्वत मांगना उनकी आदत बन गई है, वे इस बात से भी नहीं घबराते कि इससे उनकी सरकारी नौकरी भी दांव पर लग जाएगी, लोकायुक्त ने एक ऐसे ही भ्रष्ट पटवारी को गिरफ्तार किया है जो मात्र 1000 रुपये की रिश्वत ले रहा था।

जानकारी के मुताबिक सतना जिले के रामपुर बघेलान तहसील के कृष्णगढ़ के रामनाथ प्रजापति ने रीवा लोकायुक्त एसपी कार्यालय में एक शिकायत की थी। शिकायत में प्रार्थी ने बताया कि ऋण पुस्तिका बनाने के लिए वहां पदस्थ हल्का पटवारी सुरेश साकेत पैसे की मांग कर रहा है।

ऋण पुस्तिका बनवाने के बदले मांगी Bribe

रामनाथ प्रजापति ने कहा कि उसकी पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हो जाने के बाद उसे ऋण पुस्तिका बनवानी थी जिसके लिए वो हल्का पटवारी सुरेश साकेत के पास गया, शुरू में पटवारी परेशान करता रहा फिर पटवारी ने 1000 रुपये देने की मांग की।

1000 रुपये पर बिगड़ी नीयत, रंगे हाथ धरे गए पटवारी  

शिकायत प्राप्त होने के बाद लोकायुक्त एसपी रीवा ने इसकी सत्यता की जाँच की और फिर शिकायत सही मिलने के बाद उन्होंने ट्रेप की प्लानिंग की फिर 16 सदस्यीय टीम बनाकर आज शुक्रवार को रामपुर बघेलान भेजी, टीम आज रामपुर बघेलान पहुंची और पटवारी सुरेश साकेत को आवेदक से 1000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, फिर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews