Satna News : नहर में डूबने से 2 युवकों की मौत, पढ़े पूरी खबर

Satna News : नहर में डूबने से 2 युवकों की मौत, पढ़े पूरी खबर

Satna Crime News : मध्यप्रदेश के सतना जिले में नए साल के पहले दिन ही एक और हादसे की खबर आ रही है जहाँ बाणसागर के लोवर पुरवा नहर में डूबने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। गोताखोरों ने एक युवक का शव पानी से बाहर निकाल लिया है जबकि एक के शव की तलाश जारी है। मृतकों के नाम मोहम्मद शमशेर पिता तैफूज 29 साल और मोहम्मद कादिर पिता सैफुर 26 वर्ष निवासी कइला जलालपुर गुरौड जिला वैशाली बिहार के बताए जा रहे हैं।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्म द शमशेर यहां अपने भाई हिदायत के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में टायर और पंचर बनाने की दुकान चलाता था। कादिर उसी दुकान में कर्मचारी था। रविवार की सुबह कादिर नित्य क्रिया से निवृत्त होकर हाथ-पांव धोने नहर किनारे गया था। इसी बीच वह फिसलकर पानी में गिर गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसे बचाने के लिए शमशेर ने भी पानी में छलांग लगा दी लेकिन वह न तो कादिर को बचा पाया और न ही खुद बच सका। दोनों पानी में डूब गए। शोर गुल होने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम ने उनकी तलाश शुरू की।

इसी बीच सिजहटा गांव में रहने वाले चार युवकों, मुकेश विश्वकर्मा, अमरेंद्र केवट, हरकेश केवट और छोटन केवट ने भी शमशेर और कादिर की तलाश के लिए पानी मे गोता लगाया। इन चारों गोताखोरों ने एक शव खोज निकाला, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews