Satna News: सेंट्रल बैंक में डकैती करने वाले गैंग का बदमाश एनकाउन्टर में ढेर, 10 दिन पहले हत्या कर लूटे थे 15 लाख रुपये

Satna News: सेंट्रल बैंक में डकैती करने वाले गैंग का बदमाश एनकाउन्टर में ढेर, 10 दिन पहले हत्या कर लूटे थे 15 लाख रुपये

Satna News: उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में लूट करने वाले गैंग का एक बदमाश एनकाउन्टर में ढेर हुआ। गुरुवार को यूपी के जौनपुर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसे मार गिराया। 10 दिन पहले ही सतना के सेंट्रल बैंक के सामने लूट की वारदात सामने आई थी है। 15 लाख की डकैती को अंजाम देने के बाद शराब कंपनी के मुनीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एमपी में इन बदमाशों के लिए 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस को इनकी तलाश भी थी।

मुठभेड़ के दौरान एनकाउन्टर

एनकाउन्टर में मारे गए बदमाश का नाम आनंद सागर यादव (पीटा सूबेदार यादव, निवासी उसरापुर, जौनपुर, यूपी) बताया जा रहा है। वह यूपी के सुभाष यादव गैंग का सदस्य था। आज सुबह जब पुलिस की टीम ने आनंद सागर को घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान उसे गोली लग गई। जिसके बाद अस्पताल में आनंद को इलाज के लिए लाया गया। लेकीन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

मास्टर माइन्ड आया पुलिस की गिरफ्त में

जौनपुर और सतना पुलिस की जॉइन्ट टीम ने सतना में हुई हत्या और लूट की वारदात देने वाले मास्टरमाइन्ड जिलेदार उर्फ छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसनें सतना जेल में रहने से दौरान दीपक पटेल के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी। जिसके लिए यूपी से सुभाष यादव गैंग को बुलाया गया था।

इन स्थानों पर दिया था अपराध को अंजाम

गैंग द्वारा नादन, सतना, जौनपुर और आजमगढ़ में लूट को अंजाम दिया था। उनकी तलाश के लिए पुलिस की स्पेशल टीम बनाई थी गई है। इस घटना से जुड़े 3 अपराधियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका ही। सुभाष गैंग के खिलाफ अब तक 13 मुकदमे दर्ज हो चुके हैँ। वहीं छोटू यादव के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews