सतना: चोरी के आरोपी युवक की आरपीएफ कस्टडी में हुई संदिग्ध मौत

सतना: चोरी के आरोपी युवक की आरपीएफ कस्टडी में हुई संदिग्ध मौत

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। बुधवार देर शाम एक चोरी के संदेही युवक की आरपीएफ कस्टडी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पूरे मामले में आरपीएफ प्रभारी मान सिंह ने चुप्पी साध ली है वहीं मामले की जाँच करने जबलपुर से आये आरपीएफ कमांडेंट अरुण त्रिपाठी के मुताबिक मृतक आदित्य महानगरी एक्सप्रेस से किसी का सामान चोरी कर भाग रहा था जिसे मौके से पकड़ा और पूछताछ के लिए चौकी ले आये। जहां कुछ ही देर में उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। जाँच करने आये आरपीएफ कमांडेंट ने मामले में मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए हैं। वहीं परिजनों ने आरपीएफ कर्मियों पर मारपीट करने और इस कारण मौत का आरोप लगाया है।

पूर्व विधायक के घर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तल्ख लहजे किसे दी सीख, देखें वीडियो

सतना आरपीएफ में चोरी के आरोपी युवक की मौत पर चौकी में देर रात जमकर हंगामा हुआ परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप लगाया है जिससे आदित्य पासी की मौत हो गयी। वहीं आरपीएफ कस्टडी में हुई मौत के संवेदनशील मामले पर जाँच करने आरपीएफ कमांडेंट अरुण त्रिपाठी पहुँचे जिन्होंने मौके का मुआयना किया और मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए है। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महानगरी एक्सप्रेस में किसी पैसेंजर का सामान चोरी कर भाग रहा था जिसे मौके से पकड़ कर पूछताछ की जा रही थी। उसे जीआरपी को सौंपना था कि उसी दरमियान युवक ने कंबल के कपड़े से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आरपीएफ चौकी में मृतक के परिजनों का जमावड़ा लग गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरपीएफ पुलिस ने आदित्य के साथ बुरी तरह मार पीट की जिससे उसने दम तोड़ दिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews