आग से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने Scindia ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

आग से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने Scindia ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। किसानों की हमेशा चिंता करने वाले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने एक बार फिर संवेदनशीलता दिखाई है उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) को पत्र लिखकर मुंगावली के  किसानों की आग में नष्ट हुई फसल का मुआवजा शीघ्र दिलाने का निवेदन किया है।

ये भी पढ़ें – ग्वालियर में Poisonous Liquor पीने से दो की मौत, चार अस्पताल में भर्ती, प्रशासन सतर्क

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)को लिखे पत्र में आग्रह किया है कि मुंगावली विधानसभा के ग्राम भेड़का एवं बिल्हेरु में खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों में आग लग जाने से किसानों की फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो गई है। इस कारण से दोनों ग्रामों के अन्नदाता आज गंभीर आर्थिक सकंट से घिर गए हैं, आप स्वयं किसान हैं एवं एक संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं, इसलिए आप किसानों पर आई इस विपदा की विषम परिस्थिति को महसूस कर सकते हैं। किसान के पूरे परिवार का ढांचा उसकी फसल से होने वाली आय पर ही निर्भर करता है, जो कि इस अग्निकांड के बाद पूर्णरूप से आग के साथ स्वाहा हो चुका है।

अतः आपसे आग्रह है कि आप जिला प्रशासन को तुरंत निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें कि उक्त दोनों ग्रामों में तत्काल सर्वे कराके पीडि़त किसानों को प्रर्याप्त मुआवजा एवं फसल बीमा की राशि वितरित करें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews