अस्पताल में परिजन के कंधे पर मरीज को देखकर भड़के प्रभारी मंत्री, लगाई फटकार

अस्पताल में परिजन के कंधे पर मरीज को देखकर भड़के प्रभारी मंत्री, लगाई फटकार

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। सतना जिले के दो दिवसीय प्रवास  पर मौजूद प्रभारी मंत्री विजय शाह ने शनिवार को दूसरे दिन जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने जनरेटर की व्यस्था को लेकर तल्ख हुए क्यो कि एक जनरेटर जहां चालू था तो दूसरा बंद था।

वही जब प्रभारी मंत्री जिला अस्पताल के फीमेल वार्ड का निरीक्षण कर लौट ही रहे थे कि रास्ते में एक और नजारा सामने आया।  मरीज को उसके परिजन कंधे पर लेकर वार्ड में भर्ती करने जा रहे थे।  तस्वीरें साफ बयाँ कर रही थी कि मरीज को अस्पताल में स्ट्रेचर नसीब नही हुआ।

ये भी पढ़ें – छात्रा के बैग से 50 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में दिखीं एक महिला और लड़की

कंधे पर मरीज को देखकर प्रभारी मंत्री विजय शाह और उनके साथ चल रहे जिले के जन प्रतिनिधि भी शर्मसार हुए।  मंत्री जी भी अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने वहां मौजूद अधिकारीयों को फटकार लगाई।  मंत्री का मूड देखकर  जिला अस्पताल का मुआयना करा रहा अस्पताल का स्टाफ स्टेचर लेने दौड़ पड़ा।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : सोमवार को जिले में 24 केंद्रों पर 12,600 लोगों को लगेगी वैक्सीन

हैरानी की बात तो ये थी कि प्रभारी मंत्री के दौरे में जब ऐसे हालात है तो आम दिनों में आम जनता के लिए जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है। हालांकि अपने निरीक्षण दौरे के दरमियान मंत्री जी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते जिम्मेदार वार्ड ब्याय पर निलंबित करने के निर्देश दिए है।

ये भी पढ़ें – MP के युवाओं के रोजगार पर फोकस, सीएम शिवराज सिंह बोले- बेरोजगारों को दें ट्रेनिंग

https://vimeo.com/576224979

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews