
सीहोर,अनुराग शर्मा। मध्यप्रदेश के सीहोर (sehore) जिले के ग्राम बफापुर ढाकनी से बड़ी खबर आ रही है जहाँ एक बीमार महिला की समय पर इलाज ना मिलने के कारण उसकी मौत हो गई है। उधर ग्रामीणों का आरोप है की गाँव के एक मात्र रास्ते पर बने रपटे पर बारिश का पानी होने के चलते समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण बीमार महिला की मौत हो गई।
यह भी पढ़े…इंटरनेशनल खिलाड़ियों से भरी इंडिगो फ्लाइट का इंजन हुआ फेल, यात्रियों ने एयरपोर्ट पर मचाया हंगामा
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत बफापुर ढाकनी के मुख्य मार्ग से जोड़ने के बीच में एक नाला है नाले पर पुल नहीं बने होने के कारण बारिश में उसे पार करने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है। वही लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण नाले पर तेज बहाव होने के कारण कई घंटो तक बीमार महिला रेशम बाई उम्र 60 वर्ष को समय पर अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। मगर ग्रामीण बीमार महिला को चारपाई पर बहते पानी मे अस्पताल लेकर पहुंचे उससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।
[dgv_vimeo_video id=”750411664″]
यह भी पढ़े…यहां पढ़िए 16 सितंबर की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर
ग्राम के सरपंच सतीश खजुरिया ने बताया कि रास्ते मे पड़ने वाले पुल पर पुलिया नहीं होने के चलते नाले में पानी भरे होने के कारण बीमार महिला को समय पर उपचार कराने आष्टा सिविल अस्पताल ले जाने मे देरी होने के कारण महिला की रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”750411874″]
