इंटरनेशनल खिलाड़ियों से भरी इंडिगो फ्लाइट का इंजन हुआ फेल, यात्रियों ने एयरपोर्ट पर मचाया हंगामा

इंटरनेशनल खिलाड़ियों से भरी इंडिगो फ्लाइट का इंजन हुआ फेल, यात्रियों ने एयरपोर्ट पर मचाया हंगामा

कानपुर, डेस्क रिपोर्ट। कानपुर (Kanpur) में इंडिगो विमान (Indigo Flight) का इंजन फेल होने की खबर सामने आई है। घटना में राहत की बात यह है कि विमान टेकऑफ होने से पहले ही इस तकनीकी गड़बड़ी का पता लग गया, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर्स मौजूद थे। विमान कानपुर से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाला था, तभी इसमें इंजन खराब होने की जानकारी लगी। सभी खिलाड़ी क्रिकेट लीग में खेलने के लिए इंदौर आ रहे थे तभी यह घटना हुई।

विमान का इंजन खराब होने की जानकारी मिलते ही यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यात्रियों को इस बारे में सूचना मिली तो कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए गहमागहमी की स्थिति बन गई। क्रिकेटर्स अभी भी कानपुर में ही है, उन्हें दूसरी फ्लाइट से भेजने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं विमान में सवार बाकी यात्री जिन्हें मुंबई जाना था उन्हें बस से लखनऊ भेजा जा रहा है।

विमान के इंजन में आई गड़बड़ी की सूचना मिलते ही यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया। बताया यह भी जा रहा है कि यात्री रनवे पर हंगामा कर रहे थे। जिस वजह से मुंबई से आई एक फ्लाइट काफी देर तक लैंड नहीं कर पाई और हवा में घूमती रही।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews