MP के इस स्कूल में 10 मिनट देर से आने पर ये कैसी सजा, जानकर हैरान रह जायेंगे आप

नाराज प्रभारी प्राचार्य ने विद्यालय का गेट बंद कर दिया जिसके कारण घंटो छात्र-छात्राओं को बारिश में भीगते खड़े रहना पड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
shahdol news

MP News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर ब्लाक स्तिथि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करकी में भारी बारिश के चलते कुछ छात्राएं विलम्ब से विद्यालय पहुंची थी जिससे नाराज प्रभारी प्राचार्य ने विद्यालय का गेट बंद कर ताला लगा दिया, जिसके बाद घंटो मीलो दूर से आई छात्राएं बारिश में भीगती रही।

क्या है पूरा मामला

विद्यालय में लगभग 500 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भारी बारिश के चलते हैं कई किलोमीटर दूर से आने वाली छात्र-छात्राएं 10 मिनट देर से विद्यालय पहुंचे थे नाराज प्रभारी प्राचार्य ने विद्यालय का गेट बंद कर दिया जिसके कारण घंटो छात्र-छात्राओं को बारिश में भीगते खड़े रहना पड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मैंने प्रिंसिपल से बात की है, उन्होंने आश्वासन दिया है, कि कोई गलती दोबारा नहीं होगी। मैं अधिक जानकारी के लिए बी.ई.ओ. को बताऊंगा।
शहडोल से राहुल सिंह राणा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”996713445″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews