सीएम डॉ मोहन यादव बोले- युवाओं को रोजगार दिलाने की जिम्मेदारी सरकार की, श्योपुर के वीरपुर को दी 57 करोड़ 42 लाख के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्योपुर के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे , पेसा एक्ट के माध्यम से जनजातीय भाई-बहनों के लिए आर्थिक विकास के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं
CM Dr Mohan Yadav Sheopur

CM Dr. Mohan Yadav gifts to Sheopur : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज श्योपुर पहुंचे उन्होंने जिले के वीरपुर म आयोजित वन प्रबंधन समितियों के सम्मेलन में सहभागिता की एवं 57 करोड़ 42 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगातें दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपनी औद्योगिक निवेश के लिए मीटिंग की है वो इसलिए कि यहाँ जो बेरोजगार युवा बैठे हैं आने वाले समय में इन्हें रोजगार दिलाने की जिम्मेदारी हमारी सरकार की है, ये व्यवस्था हम कर रहे है जो आईटी के है वो वहां जायेंगे जो कृषि में जाना चाहते हैं तो वहां जायेंगे हमारी सरकार ने फैसला किया है जो पशुपालन करना चाहता है उसे हम प्रोत्साहन देंगे हम उनका दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद करेंगे ।

MP government सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है

उन्होंने कहा कि जैसे हमारी सरकार गेहूं पर, सोयाबीन पर, धान पर बोनस दे रही है एमएसपी पर खरीदी हो रही है अब हमने दूध  पर भी बोनस देने की योजना बनाई है अरे जिनके पास खेती नहीं है उनके जीवन में पशुपालन से उजाला आना चाहिए कि नहीं ये सरकार सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews