Sheopur News : रेत माफिया की गुंडागर्दी, खुलेआम हो रहा अवैध उत्खनन, खनिज विभाग सवालों के घेरे में

Sheopur News : रेत माफिया की गुंडागर्दी, खुलेआम हो रहा अवैध उत्खनन, खनिज विभाग सवालों के घेरे में

Sheopur News : श्योपुर जिले में एक बार फिर रेत माफिया सक्रिय हो गया है। रेत माफिया बेखौफ होकर धड़ल्ले से रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे है। जब अवैध परिवहन में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली को आते देखकर विजयपुर एसडीएम नीरज शर्मा ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। रेत माफिया के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहीं रोका।

यह है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरा मामला जिले के विजयपुर नगर का है। जहाँ रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकडने के लिए एसडीएम ने काफी दूर तक सायरन बजाकर ट्रैक्टर का पीछा करते रहे। आखिर में जब एक जगह आगे से गाड़ी लगावाकर रोका गया तब एसडीएम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों में से एक चलते हुए ट्रैक्टर पर चढ़ गया। उसने ट्रैक्टर रुकवाने का प्रयास किया। रेत माफिया के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहीं रोका। वे पुलिस कर्मी को अपने साथ ले गए। करीब 200 मीटर आगे जाकर पुलिसकर्मी ने चलते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। और एसडीएम को बिना कार्यवाई के खाली हाथ लौटना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, वहीं इस पूरे मामले में करीब 48 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी के खिलाफ शिकायत तक नहीं की गई है।

अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

रेत के परिवहन में लगा ट्रैक्टर-ट्रॉली को आता हुआ देखकर एसडीएम नीरज शर्मा ने अपनी गाड़ी आगे लगावाकर ट्रैक्टर को रुकवाने की कोशिश की। रेत माफिया के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर जाने लगे तो एक पुलिसकर्मी हिम्मत जुटाकर चलते हुए ट्रैक्टर पर चढ़ गया। इस पूरे मामले का किसी शख्स ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह पूरी घटना विजयपुर मुख्य बाजार में हुई। एसडीएम नीरज शर्मा खुद मौके पर मौजूद रहे, फिर भी उन्होंने ना तो आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर के खिलाफ कोई शिकायत थाने में दर्ज कराई है और ना ही उस पर कोई कार्रवाई की है।

[dgv_vimeo_video id=”805125418″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews