Sheopur News : घर के टॉयलेट में छात्र ने की खुदकुशी, जाँच में जुटी पुलिस

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Sheopur News : मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ एक कॉलेज छात्र ने अपने मुंह में पटाखा रखकर फोड़ दिया। जिससे उसका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्र दूसरे शहर में जाकर पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण एडमिशन नहीं ले पा रहा था। कुछ दिन से गुमसुम था, किसी से बात भी नहीं कर रहा था। रविवार सुबह उसने टॉयलेट में जाकर खुदकुशी कर ली।

यह है मामला

बता दें कि मृतक छात्र का नाम बृजेश उर्फ गोलू (24) पिता खेमराज प्रजापति है। वह BSc फाइनल ईयर का छात्र था। रविवार सुबह करीब 9 बजे उसका शव घर के टॉयलेट में लहूलुहान हालत में मिला। पटाखे की आवाज सुनकर परिवार के सभी लोग वहां पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के चाचा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह पटाखे की तेज आवाज आई, जिससे पूरा घर गूंज उठा। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी इकट्ठे हो गए। आवाज टॉयलेट की तरफ से आई थी, सभी उसी तरफ भागे। टॉयलेट का गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कुंडी लगी हुई थी। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो गोलू लहूलुहान हालत में पड़ा था, आसपास भी काफी खून बिखरा था। उसका मुंह बुरी तरह फट गया था। सुतली बम के अवशेष और माचिस भी टॉयलेट में मिले है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews