मिडिल क्लास के शिक्षक की खुली लॉटरी, ऑनलाइन एप पर ड्रीम टीम बनाकर जीते एक करोड़ रुपए

मिडिल क्लास के शिक्षक की खुली लॉटरी, ऑनलाइन एप पर ड्रीम टीम बनाकर जीते एक करोड़ रुपए

सिंगरौली, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं इंसान की किस्मत उसे राजा से रंक बना देती है और रंक से राजा। अगर सितारे गर्दिश में है तो हाथ में आया सोना भी मिट्टी हो जाता है और अगर सितारे सातवें आसमान पर हैं तो हाथ में आई मिट्टी को भी सोना बना देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है सिंगरौली के बिंदल गांव में रहने वाले रामेश्वर के साथ। रामेश्वर ने एक ऑनलाइन ऐप पर अपनी ड्रीम टीम बनाकर पूरे एक करोड़ रुपए जीते हैं।

यह भी पढ़ें…गुलाब की पंखुड़ियों से दिवाली पर बनाए टेस्टी लड्डू, भूल जाएंगे बर्फी, गुलाबजामुन का स्वाद

शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल धनगढ़ में अतिथि शिक्षक रामेश्वर की किस्मत तब पलट गई जब एक ऑनलाइन ऐप पर उसने एक ड्रीम टीम बनाई और उसकी बनाई ड्रीम टीम ने पहला स्थान हासिल किया। जैसे तैसे जीवन यापन करने वाले रामेश्वर को मनोरंजन टैक्स काटने के बाद खाते में पूरे 70 लाख रुपए मिलेंगे।

यह भी पढ़ें…मुख्यमंत्री ने ली किसान मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक, लिए कई महत्वपूर्ण फैसले।

आपको बता दें यह कोई पहला मौका नहीं था जब रामेश्वर ने इस तरह ऑनलाइन एप पर टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमाई हो। वह लगातार पिछले ढाई साल से टीम बनाकर अपनी किस्मत की जोर आजमाइश कर रहे थे। लेकिन उनकी किस्मत ने जोर तब मारा जब अभी हाल ही में शुरू हुए T20 विश्व कप मैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वार्म अप मैच खेला गया। इस मैच के दौरान रामेश्वर ने 49 रुपए प्रति टीम के हिसाब से नौ टीम बनाई, जिसमें से उनके द्वारा बनाई गई एक टीम को पहले स्थान के लिए चुना गया।

जब उन्हें अपनी जीत की जानकारी मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। गरीबी में जीवन यापन करता हुआ रामेश्वर का परिवार जैसे तैसे अपना भरण-पोषण करता था। पिता किसान, एक भाई चौकीदार और एक भाई सिलाई का काम करते हुए अपना जीवन यापन कर रहे थे। ऐसे में एक करोड़ की लॉटरी लगने निश्चित ही किसी सपने के सच होने जैसा है। रामेश्वर का कहना है कि अब वह अपना हर सपना पूरा करेंगे जो उन्होंने कभी देखा था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews