इंदौर आईं 100 से ज्यादा स्मार्ट सिटी, कड़ी सुरक्षा के बीच कल राष्ट्रपति के हाथों दिए जाएंगे अवॉर्ड

Smart City Conclave

Smart City Conclave : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आज और कल स्मार्ट सिटी कॉनक्लेव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 100 से ज्यादा स्मार्ट सिटी इंदौर के आंगन में उतर आई है। खास बात ये है कि इस कॉनक्लेव में राष्ट्रपति भी शामिल होने वाली है। भव्य रूप से इसका आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रपति के हाथों से ही बेस्ट स्मार्ट सिटी को अवॉर्ड दिए जाने वाले हैं।

इस कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल के बाहर काफी ज्यादा सिक्योरिटी की गई है। मेहमानों का आना जाना सोमवार से ही लगा हुआ है। आज सभी मेहमानों को प्रदर्शनी उद्घाटन का भ्रमण करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं मेहमानों को महाकाल लोक का भी भ्रमण करवाया जाएगा। साथ ही शहर के स्ट्रीट भी दिखाए जाएंगे।

इंदौर के आंगन में पहली बार पहुंचीं 100 से ज्यादा स्मार्ट सिटी

जानकारी के मुताबिक, केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव की बड़ी जिम्मेदारी इंदौर को सौंपी। क्योंकि इस कार्यक्रम में 100 स्मार्ट सिटी के महापौर, आयुक्त और विशेषज्ञ शामिल होने के लिए इंदौर आ रहे हैं। ऐसे में जो बेस्ट शहर होगा जिसके नवाचार नए है उन सभी शहरों का प्रदर्शन शहर में किया गया है। ये इसलिए ताकि उन प्रदर्शनियों को देख के दूसरे शहर भी नई चीजें सिख सके और नए नए नवाचार करें।

कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगा स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव

ये पहला मौका है जब इंदौर में 100 से ज्यादा स्मार्ट सिटी आई है। आपको बता दे, कॉन्क्लेव का मुख्य आयोजन कल ही है। कल इंदौर में 4 घंटे तक राष्ट्रपति रहेंगी। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1500 से ज्यादा जवानों की तैनाती ब्रिलिएंट कन्वेंशन के बाहर की गई है।

राष्ट्रपति के आगमन के चलते कल एयरपोर्ट से लेकर सुपर कॉरिडोर, एमआर-10 और ब्रिलियंट कन्वेंशन तक कड़ी सुरक्षा की गई है। कई रास्तों को डाइवर्ट कर दिया जाएगा। जिसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ेगा। इस कार्यक्रम में बड़े से बड़े लोग शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच रहे हैं। जिनके रुकने के लिए 22 होटलों में व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं कार्यक्रम स्थल पर 800 से ज्यादा वोलेंटियर्स तैनात किए गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews