चालाक ठग की करतूत CCTV में कैद, ATM हैक कर ऐसे देता था चोरी की वारदात को अंजाम

चालाक ठग की करतूत CCTV में कैद, ATM हैक कर ऐसे देता था चोरी की वारदात को अंजाम

भिंड, सचिन शर्मा। भिंड में चोरों के हौसले इतने बुलंद होते नज़र आ रहे कि सोचने पर मजबूर कर दें। ताजा मामला लहार विधायक के घर के नजदीक बने एटीएम में ठगी का आया है जहां हमेशा सख्त पेहरा और प्रसाशन की पूरी तरह से मुस्तैद नजर के बावजूद एक ठग ने ठगी की योजना बना कर लोगों को हैरत मे डाल दिया। उसने एटीएम से एक-एक करके बीस हजार रुपए निकालकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, राहुल गांधी को बताया इच्छाधारी हिन्दू, दिए FIR के संकेत

वहीं ठगी के दौरान चोर को पता नहीं था कि एटीएम में लगी तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरे में उसकी सारी करतूत रिकॉर्ड हो रही हैं। वहीं आये दिन एटीएम से पैसे चोरी होने की घटना से साफ्टवेयर इंजीनियर भी परेशान थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि यह वारदात को कौन अंजाम दे रहा है। जिसके बाद ठगी को सीसीटीवी कैमरे में चालाकी से एटीएम को हैक करने की करतूत पता लगी। हैकिंग के दौरान कुछ एरर शो करने लगा जिसके बाद ब्रांच को इसकी सूचना मिली और तत्काल ठग को पकड़ लिया गया। आरोपी ने इस मामले में अलग-अलग जगह से लगभग 17 लाख रुपये एटीएमएम  से निकालना कबूला है। आरोपी की पहचान राकेश पुत्र महाराज सिंह पाल निवासी बिसलपुरा थाना पण्डोखर जिला दतिया के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”606313476″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews