नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, राहुल गांधी को बताया इच्छाधारी हिन्दू, दिए FIR के संकेत

नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, राहुल गांधी को बताया इच्छाधारी हिन्दू, दिए FIR के संकेत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के राष्ट्रीय स्वयं संघ (RSS) को लेकर दिए बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए उनपर बड़ा हमला किया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू हैं, RSS पर की गई उनकी टिप्पणी पीड़ादायी है। गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर FIR के संकेत दिए हैं।

मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी को इच्छाधारी हिंदू कहा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी सुविधानुसार टोपी और टीका लगाते हैं, धार्मिक पर्यटन पर जाते हैं और आने के बाद वैमनस्यता फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक मैं मानता था कि बालपन है लेकिन जब संघ (RSS) के बारे में राहुल गांधी ने टिप्पणी की तो मन को पीड़ा हुई। अरे संघ को ये क्या समझ पाएंगे? मूल पिंड जब किसी संस्था का या व्यक्ति का विदेशी होता है तब ये स्थिति बनती है। इसलिए मैं कानून विशेषज्ञों से राय लूँगा कि इसमें FIR की जा सकती है क्या ?

ये भी पढ़ें – लापरवाही पर SP का एक्शन : 2 संतरी तत्काल प्रभाव से निलंबित, 2 TI सहित 3 को नोटिस

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों की आवाज को दबाती है। उन्हें आगे नहीं बढ़ने देती है। इतिहास गवाह है इस बात का।  हम उन्हें आगे भी बढ़ा रहे हैं, पर्याप्त अवसर भी उपलब्ध करा रहे हैं। आने वाले 18 सितंबर को जबलपुर में आदिवासी समाज के इतिहास पुरुषों का स्मरण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने की कीमत में तेजी, चांदी पुराने भाव पर, जानिए ताजा रेट

प्रमोशन में आरक्षण के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर परसों समिति गठित की गई थी, कल मंत्री समूह की बैठक हुई है।  प्रजेंटेशन के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अजाक्स , सपाक्स और अन्य संबंधित संगठनों के साथ विचार विमर्श कर ऐसा हल निकाले जिसको तत्काल अमल में लाया जा सके।

 ये भी पढ़ें – MLA समेत इस दिग्गज नेता की Congress में जाने की तैयारी! राहुल गांधी से हुई मुलाकात

एक सवाल के जवाब में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महिला अपराधों को रोकने के लिए मध्यप्रदेश में बहुत ही सशक्त तरीके से कदम उठाए गए हैं।  देश में सबसे पहले दुष्कर्मी को सजा देने के लिए फांसी का कानून मध्यप्रदेश में लाया गया है। प्रत्येक जिले में महिला थाना है। प्रत्येक थाने में महिला डेस्क है यहाँ घर पर बैठे – बैठे मोबाइल पर e-FIR की जा सकती है देश में सबसे पहले FIR आपके द्वार मध्य प्रदेश में प्रारंभ की गई। हम कभी भी अपराध छुपाते नहीं है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज देश में प्रतिदिन 37 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हो रहा है। यह विश्व में कहीं पर भी सबसे ज्यादा है।उन्होंने इसके लिए केंद्रीय राजमार्ग सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बधाई दी । नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि श्री गडकरी जी आज इंदौर आ रहे हैं। 11000 करोड़ रुपये से अधिक की सड़कों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।  मुख्यमंत्री जी भी रहेंगे और मेरे परिवार का जिला है मैं भी रहूंगा।

https://vimeo.com/606287917

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews