रेसलर सुशील कुमार के बचाव में उतरा एमपी का यह दिग्गज पहलवान

रेसलर सुशील कुमार के बचाव में उतरा एमपी का यह दिग्गज पहलवान

देवास , सोमेश उपाध्याय।  सागर हत्याकांड (Murder) में फंसे रेसलर सुशील कुमार (Sushil Kumar) के समर्थन में अब आवाज भी उठने लगी है।  उनके साथ प्रेक्टिस करने वाले कुछ पहलवान इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते कि सुशील कुमार किसी की हत्या कर सकता है।

सुशील कुमार (Sushil Kumar) के बचाव में एमपी के दिग्गज पहलवान अर्जुन पुरस्कार विजेता और राष्ट्रमंडल कुश्ती के स्वर्ण पदक विजेता कृपाशंकर पटेल बिश्नोई (Krupa shankar Bishnoi) उतर चुके है। बिश्नोई ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से चर्चा में बताया कि उन्होंने वर्षों से सुशील कुमार (Sushil Kumar)  के साथ अभ्यास किया है।   उन्होंने  दावा किया कि सुशील कुमार (Sushil Kumar)किसी को भी मार नहीं सकता । मैं जानता हूं वह शाकाहारी पहलवान है और जीव हत्या के खिलाफ था, वह इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दे सकता ।

ये भी पढ़ें – नाबालिग पर रिवॉल्वर से फायरिंग, अस्पताल में भर्ती, हमलावर फरार

पटेल ने कहा, “मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकता कि सुशील कुमार (Sushil Kumar) किसी के प्रति हत्या की मंशा रखता हो । मैंने सुशील कुमार (Sushil Kumar) के साथ अलग-अलग शिविरों में लंबे समय तक प्रशिक्षण लिया है और मै कह सकता हूं कि वह किसी की हत्या नहीं कर सकता। शायद यह एक दुर्घटना है। कानून को अपना काम करना चाहिए और पीड़ित युवा पहलवान व उसके माता-पिता जिन्होंने अपने युवा बेटे को खो दिया है उनको न्याय मिलना चाहिए।

 ये भी पढ़ें – TMC सांसद महुआ मोइत्रा का पीएम मोदी पर तंज, थोड़ा आप भी इंतजार कर लीजिये कभी कभी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews