Tomato Price Hike : फ्लाइट में दुगुने हुए टोमेटो सैंडविच के दाम, सलाद से भी गायब हुआ टमाटर

Tomato Price Hike

Tomato Price Hike : टमाटर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पेट्रोल से भी ज्यादा टमाटर के दाम हो गए हैं। बाजारों में 100 से 150 रुपये किलो तक उनकी बिक्री हो रही है। इसी वजह से कई रेस्टोरेंट और कैफ़े के साथ फ्लाइट्स में भी इसके इस्तेमाल को कम कर दिया गया है। वहीं कई फ्लाइट्स में तो टोमेटो वाले सैंडविच और सलाद के दाम भी दुगुने कर दिए गए हैं।

अभी हाल ही में ये जानकारी सामने आई है कि एयरलाइंस कंपनियों ने विमान के अंदर परोसे जाने वाले भोजन से टमाटर तो नहीं हटाया है लेकिन उसके दाम बढ़ा दिए। 500 रुपए से ज्यादा का टोमेटो सैंडविच फ्लाइट में बिक रहा है। लोग इसे खरीदने में सोच रहे हैं। वहीं सलाद से भी टमाटर को कम कर दिया गया है। इसे सामान्य यात्री इसे नहीं खरीद सकते।

बताया जा रहा है कि भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से से दो ही कंपनियों की फ्लाइट एयर इंडिया एवं इंडिगो की उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में ये कंपनियां टिकट के साथ स्वल्पाहार एवं भोजन उपलब्ध करवाता है। ऐसे में टमाटर से बनी व्यंजनों और सलाद में टमाटर की कमी करने के साथ साथ पैसे भी बढ़ा दिए गए हैं।

यात्रियों को अब पसदं के व्यंजनों के लिए अलग से राशि देनी होती है। इतना ही नहीं टमाटर वाले सैंडविच के लिए 500 रुपये यात्रियों को चुकाने पड़ रहे हैं। ट्रैवल एजेंट ओमप्रकाश रीझवानी का कहना है कि एयरलाइन्स कम्पनियाँ यात्रियों को विमान के अंदर ही पसंद के खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराती हैं। लेकिन होटलों से इसकी कीमत ज्यादा होती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews