Corruption: सरकार के मंत्र पर हावी अधिकारियों का तंत्र…प्रदेश के परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर ट्रांसपोर्टर ने किया पोस्ट

Corruption: सरकार के मंत्र पर हावी अधिकारियों का तंत्र…प्रदेश के परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर ट्रांसपोर्टर ने किया पोस्ट

Corruption: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह का एक ऑडियो वायरल हो रहा हैं। दरअसल यह ऑडियो में वे रविंद्र सिंह नाम के किसी अधिकारी से बातचीत कर रहे हैं। वहीं अब यह बातचीत प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई हैं।

दरअसल यह बातचीत किसानों की भूसा की गाडी को आरटीओ द्वारा पकडे जाने पर हो रही हैं। ऑडियो में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह रविंद्र सिंह नाम के अधिकारी से किसानों की भूसा गाडी पकड़ लेने पर सवाल कर रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर दोनों में बहस वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही हैं।

दरअसल किसानों की भूसा गाडी पकड़ लेने पर जब भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह रविंद्र सिंह नाम के अधिकारी से पूछे हैं कि क्या किसानों की भूसा गाडी भी पकड़ी जाती हैं तो इसपर अधिकारी उन्हें कलेक्टर के निर्देश का हवाला देते हुए पकड़ने की बात कहते हैं। लेकिन किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए जब भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह अधिकारी से कहते है कि वह भाजपा जिला अध्यक्ष बात कर रहें हैं तो अधिकारी उन्हें उल्टा जबाव देते हुए कहता है कि जिला अध्यक्ष हो तो क्या राष्ट्रपति हो? वहीं इसको लेकर दोनों में बहस हो जाती हैं।

वहीं जब अधिकारी को कमल प्रताप सिंह कलेक्टर से बात करने की कहते है तो अधिकारी उन्हें कहते है कि कलेक्टर हमें खुद फोन करेंगे। वहीं इस मामले में अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह का कहना है कि वह किसानों के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। दरअसल उनका कहना है कि ‘मैं अभी भी नहीं जानता हूँ कि किसानों की गाडी पकड़ने वाला अधिकारी कौन है लेकिन उससे फोन पर बातचीत हुई है।’

वहीं इस मामले में जब परिवहन अधिकारी आशुतोष भादोरिया से बात की गई तो उन्होंने कहा की वे जिला अध्यक्ष को पहचानते हैं और वे उनसे इस तरह की बातचीत कभी कर ही नहीं सकते। वहीं उनका कहना है कि इस मामले में उनके विभाग का कोई कर्मचारी नहीं है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews