Ujjain News: निगम की कंगाली के चलते कई विकास कार्यों पर लग रहा स्पीड ब्रेकर, नाली निर्माण, साधारण चैंबर जैसे कार्य भी हुए ठप

Ujjain News: निगम की कंगाली के चलते कई विकास कार्यों पर लग रहा स्पीड ब्रेकर, नाली निर्माण, साधारण चैंबर जैसे कार्य भी हुए ठप

Ujjain News: जानकारी के अनुसार इन कार्यों में नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण, साधारण चैंबर और जाली लगाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। हालांकि इसका एक कारण कहीं न कहीं निगम की कंगाली भी है। हालांकि इसको लेकर महापौर टटवाल ने भी आश्वासन दिया है की जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाही की जाएगी।

जानकारी के अनुसार जितने भी कार्य है सभी वार्डों के बुनियादी विकास की श्रेणी में आते हैं। जैसे की नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण, साधारण चैंबर और जाली लगाने जैसे कार्य है। लेकिन इन कार्यों के लिए 1 से ज्यादा बार टेंडर निकालने के लिए आवेदन दिए हैं। जबकि 19 कार्यों के लिए 5 से भी ज्यादा बार टेंडर निकालने का आवेदन दिया जा चुका है।

दरअसल प्रत्येक वार्ड को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्यों के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया में अधिकारियों की गलत बर्तावी के चलते नगर के विकास कार्य रुक रहे हैं। वहीं महापौर मुकेश टटवाल ने इस मामले के समाधान के लिए कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी नियमों का उल्लंघन करता है, तो उस पर अवश्य कार्यवाही होगी।

अधिकारी और ठेकेदारों के बीच मेटिंग:

दरअसल इससे पहले भी ठेकेदारों के टेंडर नहीं लेने की वजह से कामों की रुकावट की शिकायत की गई थी। इस मामले में संबंधित अधिकारी और ठेकेदारों के बीच मेटिंग हुई थी, जिसमें समस्या का समाधान करने के लिए कदम उठाया गया था। निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि नगर में विकास कार्यों को समाप्त करने के लिए संबंधित ठेकेदारों से संपर्क किया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews