Ujjain: रात 2 बजे गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला, बदमाश बाइक से फरार

Ujjain: उज्जैन शहर के फ्रीगंज के पास रात 2 बजे पुलिस ने संदेह होने पर बाइक सवार तीन युवकों को रोका। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की और एक आरक्षक को चाकू मारकर घायल कर दिया।
ujjain

Ujjain:  शहर में बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। रात 2 बजे फ्रीगंज में एसएस हॉस्पिटल के सामने वाली गली में बाइक सवार तीन युवकों को संदेह होने पर माधवनगर थाने के दो पुलिसकर्मियों ने रोका और पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और एक आरक्षक के पेट में चाकू मार दिया। घटना के बाद तीनों बदमाश बाइक से भाग निकले।

चोरी की बाइक पर सवार थे बदमाश

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास चोरी की बाइक थी। सूचना मिलने पर अस्पताल में पुलिस अधिकारी पहुँच गए। एएसपी जयंत राठौर ने बताया कि माधवनगर थाने के आरक्षक आकाश जाटव और विक्रम सिंह रात में गश्त कर रहे थे। जब वे एसएस हॉस्पिटल के पास पहुँचे, तो गली में तीन युवक बाइक पर खड़े दिखे। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और हाथापाई शुरू कर दी। एक बदमाश ने आकाश के पेट में चाकू मार दिया।

अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर

हमला करने के बाद आरोपी बाइक से भाग निकले। विक्रम ने तुरंत आकाश को अस्पताल पहुँचाया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। आईजी संतोष कुमार सिंह, एसपी प्रदीप कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुँचे। घायल आरक्षक को आईसीयू में भर्ती किया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद मक्सी रोड की तरफ भागे थे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की उम्मीद है। माधवनगर थाना पुलिस ने प्राणघातक हमले का मामला दर्ज कर लिया है। शहर में रात में असामाजिक तत्वों की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं और पुलिस इन पर कड़ी नजर रख रही है।

उज्जैन से राजेश कुल्मी की रिपोर्ट

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews