गौतम गंभीर पहुंचे महाकाल के दरबार में, AAP सरकार पर साधा निशाना

गौतम गंभीर पहुंचे महाकाल के दरबार में, AAP सरकार पर साधा निशाना

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)  आज सोमवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने वहां बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की। मीडिया  के सवालों के जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने पंजाब की  आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा।

भाजपा नेता गौतम गंभीर ने महाकाल मंदिर पहुंचकर गर्भगृह में बाबा महाकाल का अभिषेक किया।  उनके साथ स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया भी थे।  मीडिया ने गौतम गंभीर से पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर उनकी राय जानी तो उन्होंने कहा कि यदि खालिस्तानी समर्थकों का आम आदमी पार्टी की सरकार को सपोर्ट मिलता है तो इससे ख़राब देश के लिए कुछ नहीं हो सकता क्योंकि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज ने किया औबेदुल्ला खां कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ, कही बड़ी बात

[dgv_vimeo_video id=”690462199″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews