गायों को जबरन नदी में धकेलने का वीडियो हुआ वायरल, सतना में उफनती टमस नदी में तड़पती नजर आईं गायें

सतना जिले के रैगांव क्षेत्र में स्थित टमस नदी में कुछ निराश्रित गायों को जबरन धकेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और प्रशासन भी हरकत में आ गया है।
गायों को जबरन नदी में धकेलने का वीडियो हुआ वायरल, सतना में उफनती टमस नदी में तड़पती नजर आईं गायें

मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक दिल दहलाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुछ निराश्रित गायों को जबरन उफनती टमस नदी में धकेल दिया गया। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। दरअसल यह वीडियो न केवल मानवता को शर्मशार करता है, बल्कि पशुओं के प्रति क्रूरता को भी उजागर कर रहा है।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ युवक क्रूरता से गायों को टमस नदी में धकेल रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखता है कि गायें उफनती नदी के तेज बहाव के खिलाफ संघर्ष कर रही थीं। लेकिन जब वे स्टॉप डैम से नीचे गिरती हैं, तो उनके पैर ऊपर की ओर उठ जाते हैं। इस दृश्य ने देखने वालों के दिलों को झकझोर कर रख दिया।

मार-पीट कर नदी में कूदने के लिए मजबूर कर रहे थे युवक

दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक नदी के किनारे खड़े होकर गायों को पानी में उतरने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वे न सिर्फ गायों को धक्का मार रहे थे, बल्कि उन्हें मार-पीट कर नदी में कूदने के लिए मजबूर कर रहे थे। जिसके चलते विवश होकर, गायें उफनती नदी के तेज बहाव में बह गईं और स्टॉप डैम से नीचे गिर पड़ीं। वीडियो में साफ दिखता है कि जब गायें डैम से गिरती हैं, तो उनके पैर ऊपर की ओर उठ जाते हैं, जो उनकी बेबसी और परेशानियों की गवाही वायरल वीडियो दे रहा है।
<

h2>तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की

वहीं वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो की गहराई से समीक्षा की जा रही है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि दोषियों की पहचान कर उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। फिलहाल, गायों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी गहरा आक्रोश फैला है। दरअसल यह सिर्फ एक गंभीर अपराध नहीं है, बल्कि मानवता के खिलाफ भी एक बड़ा अपराध है। गायों को इस तरीके से पीड़ित करना और उन्हें नदी में धकेलना एक अत्यंत गंभीर मामला है, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।

आरोपियों पर 4/9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

गायों को मार कर नदी में बहाने के मामले में चार अब आरोपियों पर 4/9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम तथा बीएनस 325 (3/5) के तहत नागौद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, वहीं आरोपी बेटा बागरी ,रवि बागरी ,रामपाल चौधरी एवं एक नाबालिग निवासी हरदुआ मझोल के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मुकदमा दर्ज करने के बाद अब आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews