
दतिया, सत्येन्द्र रावत। दतिया के जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महिला चिकित्सालय के फर्श पर पड़ी एक प्रसूता प्रसव पीड़ा से कराहते हुए दिखाई दे रही हैं और चिकित्साकर्मी उसकी पीड़ा से पूरी तरह अज्ञात बने हुए हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है एक गार्ड पास ही में सो रहा है और उसे भी इस महिला की परवाह नहीं है।
[dgv_vimeo_video id=”615808591″]
ये भी पढ़ें- कोहली के दुश्मन मोईन अली ने किया संन्यास का ऐलान, नहीं खेलेंगे टेस्ट क्रिकेट
जानकारी के अनसार महिला दतिया के इंदरगढ़ नगर की बताई जा रही है जिसे प्रसव पीड़ा होने के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदरगढ़ से महिला चिकित्सालय दतिया रेफर किया गया था। इस महिला का नाम गुलबख़्स खान पत्नी राशिद खान है जो अपनी ननद के साथ अस्पताल पहुंची थी। वहीं तेज प्रसव पीड़ा होने से वह अस्पताल की जमीन पर लेटी हुई दिखी जिसका वीडियो सामने आया है। मामले पर महिला की ननद अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए नजर आ रही हैं। ननद ने बताया कि महिला के परिजन उसे लेकर दोपहर 12 बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन वो दूसरे दिन सुबह 4 बजे तक अस्पताल के बाहर ही प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। इसपर किसी ने उसकी नहीं सुनी और अंततः महिला का चिकित्सालय के बाहर ही प्रसव हो गया। जिसके बाद अस्पताल के चिकित्साकर्मी महिला को जच्चा खाने में ले गये।
ये भी पढ़ें- निवेशकों से 420 का मामला : अब सहारा के भोपाल मुख्यालय पर EOW का छापा
इस पूरे वीडियो में एक खास बात यह देखने को मिली की जब पीड़ित गुलबख़्स फर्श पर पड़ी कराह रही थी तभी अस्पताल का गार्ड वहीं पास में सो रहा था। लेकिन इसके बावजूद किसी ने उस महिला की मदद नहीं की। हालांकी गुलबख़्स ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है और जच्चा बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
महिला की ननद रिज्वानो खान ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है। वहीं जब इस मामले में सीएमएचओ डॉ राकेश कुरेले से बात की गई तो वह पूरे मामले को मानवता को शर्मसार करने वाला करार देते हुए जांच कर कार्रवाई की बात करते हुए नजर आए।
[dgv_vimeo_video id=”615811595″]
[dgv_vimeo_video id=”615813800″]
