Honor X40i की हो चुकी है मोबाइल मार्केट में एंट्री, डिजाइन इतना अच्छा की खो बैठेंगे आप अपना दिल, जानें

Honor X40i की हो चुकी है मोबाइल मार्केट में एंट्री, डिजाइन इतना अच्छा की खो बैठेंगे आप अपना दिल, जानें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। चीन में Honor X40i लॉन्च हो चुका है। स्मार्टफोन की डिजाइन काफी आकर्षक है, जो ग्राहकों को अपनी ओर लुभा सकता है। यह Honor X30i का उतराधिकारी है जो आप चीन के मोबाइल मार्केट में एंट्री ले चुका है। इसकी पतली डिजाइन, चार्जिंग सुविधा और कैमरा तीनों की यूजर्स को अच्छा अनुभव दे सकता है। इस स्मार्टफोन की चर्चा काफी लंबे समय से थी और हाल ही में डिजाइन और फीचर्स भी सामने आए थे।

कंपनी ने भी रोज़ गैलक्सी मॉडल का टीज़र जारी किया था, जिसे देख लोग दिवाने हो गए थे। हालांकि यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होगा या नहीं यह बात अब तक सामने नहीं आई है, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। Honor X40i की थिकनेस 7.43mm है और वजन 175 ग्राम। इसके बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। 6.7 इंच केफुल एचडी प्लस डिस्प्ले में एलटीपीएस एलसीडी पंच-हॉल है।

यह भी पढ़े… क्रूड ऑयल के दाम में आई भारी गिरावट, MP में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज इतनी बढ़ गई ईंधन की कीमत, जानें

साथ ही फ्रंट में एक सेल्फ़ी कैमरा मौजूद है। दो कैमरा रिंग इसके लुक को खास बनाते हैं और 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर फोटोग्राफी को अच्छा बना सकता है। एंड्रॉयड 12 पर आधारित इस स्मार्टफोन में 8जीबी/12जीबी रैम और 5जीबी तक तक वर्चुअल रैम दिया गया है।

वहीं बैटरी की बात करें तो Honor X40i में यूजर्स को 4,000mAh की बैटरी 40W फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ उपलब्ध है। 8जीबी रैम और 228 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत करीब 19,000 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत करीब 21,350 रुपये है। 12 जीबी रैम और 256 जीबी वाले मॉडल की कीमत 23,700 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews