क्रूड ऑयल के दाम में आई भारी गिरावट, MP में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज इतनी बढ़ गई ईंधन की कीमत, जानें

Petrol Diesel Rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज क्रूड ऑयल की कीमत में एक बार फिर गिरावट आई है। हालांकि मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (prices of petrol and diesel)  में बढ़ोतरी हुई है। पिछले दिन ही कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुँच चुकी थी और आज एक बार फिर गिरावट हो गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड में 1.02 डॉलर की गिरावट के साथ 94.82 बन बना हुआ है, वहीं बरेंट क्रूड 98.60 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है। वहीं दूसरी तरफ क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट के बाद भी मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखा गया है।

यह भी पढ़े… CG Weather: द्रोणिका का प्रभाव, 5 संभागों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें जिलों की स्थिति

जहां कल पेट्रोल की कीमत 109.63 रुपये प्रति लीटर थी, आज वो बढ़ कर 109.75 रुपये प्रति लीटर हो चुका है। पेट्रोल की कीमत में 0.12 रुपये और डीजल की कीमत में 0.09 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। आगर मालवा, अशोकनगर, बड़वानी, बालाघाट, भिंड, भोपाल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, देवास, गुना, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, रीवा, सीहोर, शहडोल, शाजापुर, शिवपुरी और विदिशा में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़े… Gold Silver Rate : गुरु पूर्णिमा पर सोना चांदी सस्ते, भाव देखें फिर खरीदें

आगर मालवा, अशोकनगर, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, देवास, गुना, हरदा, झाबुआ, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नीमच, रायसेन, सीओनी, शाजापुर, सीधी, टीकमगढ़ और विदिशा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। उमरिया, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

वहीं अनुपुर, रीवा और शहडोल में आज पेट्रोल सबसे महंगा है, यहाँ पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल, ग्वालियर, होशंगाबाद, जबलपुर, मुरैना, नरसिंहपुर, रतलाम, सागर और सिंगरौली में एक लीटर पेट्रोल 108 रुपये के आसपास की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews