Realme C30 की तस्वीर हुई लीक, जल्द करेगी कंपनी स्मार्टफोन को लॉन्च, कुछ ऐसे हो सकते हैं फीचर्स

Realme C30 की तस्वीर हुई लीक, जल्द करेगी कंपनी स्मार्टफोन को लॉन्च, कुछ ऐसे हो सकते हैं फीचर्स

File pic.

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Realme के नए स्मार्टफोन की लाइन बढ़ती जा रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने दो स्मार्टफोन की घोषणा की थी। काफी दिनों से Realme C30 की चर्चा हो रही है, जल्द ही यह स्मार्टफोन हो सकता है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और फीचर्स भी लीक हो चुके है। इसके कलर ऑप्शन से पर्दा हट चुका है। इसके लुक काफी हद्द तक Realme C31 और Realme C35 के तरह है, हालांकि की इसका कैमरा दोनों ही स्मार्टफोन से दिखने में काफी अलग है। इसके दाए तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया और लेफ्ट में सिम कार्ड स्लॉट उपलब्ध है। नीचे की तरफ हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़े… MP में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा! आज इतनी हुई वृद्धि, जाने प्रदेश के शहरों में आज ईंधन कितना महंगा

— Mukul Sharma (@stufflistings) June 7, 2022

तो वहीं स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो Realme C30 में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अब तक स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इससे जुड़े कई अंदाजे लगाए जा रहें। Onleaks पर इसके इमेज को भी देखा गया है। कहा जा रहा है की Realme C30 में हेलिओ जी80 Soc उपलब्ध होगा। इसके दो कलर ऑप्शन हैं: ग्रीन और ब्लू। कैमरा और बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है, तो वहीं 5000mah की बैटरी उपलब्ध हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews