Poco F4 और Poco X4 GT के कीमत पर से उठा पर्दा, कम दाम में अच्छे फीचर्स, जाने कीमत और फीचर्स

Poco F4 और Poco X4 GT के कीमत पर से उठा पर्दा, कम दाम में अच्छे फीचर्स, जाने कीमत और फीचर्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Poco अपने दो नए और बेहतरीन स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। काफी लंबे समय से Poco F4 और Poco X4 GT (Poco F4 and Poco X4 GT) इन दोनों ही स्मार्टफोन की चर्चा हो रही है और अब जल्द ही 23 जून 2022 को यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले सकते है। लॉन्च होने से पहले ही स्मार्टफोन के फीचर्स लीक चुके हैं और इसकी कीमत से जुड़े कई अंदाजे लगाए जा रहा है।

Poco F4 5G जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने वाला है। स्मार्टफोन के दो स्टोरेज वर्ज़न उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत भी अलग होगी। 6जीबी +128जीबी वाले मॉडल की कीमत करीब 39000 रुपये बताई जा रही हैं तो वहीं 8जीबी+256जीबी वाले मॉडल की कीमत 42,500 रुपये के आसपास हो सकती है। Poco F4 स्नैपड्रैगन 870 और 6.67 इंच अमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही इसमें 64मेगापिक्सल+8मेगापिक्सल+2मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 20 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा भी उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े… Sarkari Naukari: यहाँ वैज्ञानिक समेत कई पदों निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई, जाने डीटेल

Poco X4 GT एक गेमिंग फोन भी हो सकता है। जिसके अलग मॉडल उपलब्ध होंगे, हालांकि इसके 12जीबी वाले मॉडल को लेकर अब तक कई अफवाह फैल चुकी है। तो वहीं कहा जा रहा है की स्मार्टफोन के 8जीबी+128जीबी वाले मॉडल की कीमत 33000 रुपये हो सकती है और 8जीबी+256जीबी वाले मॉडल की कीमत 35000 हो सकती है। स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो डायमेनसीटी 8100 चिपसेट वाला यह स्मार्टफोन यूजर्स को अच्छा अनुभव दे सकता है। इसमें 6.6 इंच एलसीडी डिस्प्ले 144 रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद होगा। 64 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल वाला यह यह स्मार्टफोन 20 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा के साथ लॉन्च होगा। साथ ही इसमें 5,080mah की बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews